-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
piyaa milane navelee nadee jaae re
Title:piyaa milane navelee nadee jaae re Movie:Jail Yatra/ Pilgrimage to Prison Singer:Raj Kapoor Music:Neenu Majumdar Lyricist:Ram Murty Chaturvedi
पिया मिलने नवेली नदी जाए रे
मैं अकेला चला दर्द दबाए रे
जिया में लिए हाय रे
काले बादल घुमड़ घिर आए रे
नाचे मोर मन-मोर घबराए रे
चूम कलियों को भँवरा गीत गाए रे
न आज सहा जाए रे
लता पेड़ों से लिपट लहराए रे
देख-देख के उमंग ललचाए रे
मुझे चारों ओर सूना दिखलाए रे
किसी की याद आए रे