-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
preet lagaa ke maine ye phal paayaa
Title:preet lagaa ke maine ye phal paayaa Movie:Ankhen Singer:Mukesh Music:Madan Mohan Lyricist:Raja Mehdi Ali Khan
प्रीत लगा के मैने ये फल पाया
सुध-बुध खोई चैन गंवाया
तुमने मुझसे प्यार किया था
उल्फ़त का इकरार किया था
अपना बना के पहले फिर बिसराया
प्रीत का वादा ख़ूब निभाया
प्रीत लगा के मैने ...
आ के जो देखे तू दुख मेरे -२
क्या न बहेंगे आँसू तेरे
दुख दे के मुझको तूने क्या सुख पाया
तुझको बेदर्दी रहम न आया
प्रीत लगा के मैने ...
इक झलक फिर से दिखला दे -२
ख़्वाबों में आ कर इतना बता दे
दीप बुझाकर इन नैनों का
किसके मन का दीप जलाया
प्रीत लगा के मैने ...