-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
pukaaratee hai mohabbat qareeb aa jaao
Title:pukaaratee hai mohabbat qareeb aa jaao Movie:Daastaan-E-Lailaa Majnu Singer:Mohammad Rafi, Suman Kalyanpur Music:Iqbal Qureshi Lyricist:Jaan Nisar Akhtar
र : पुकारती है मोहब्बत क़रीब आ जाओ
सु : तुम्हीं तो हो मेरी जन्नत क़रीब आ जाओ
र : जिधर निग़ाह उठे हँस रही हो फूलों में
तुम्हीं तो झूल रही हो किरन के झूलों में
सु : नज़र को होश नहीं दिलनशीं नज़ारों का
अलग वज़ूद नहीं तुमसे चाँद-तारों का
र : बरसते हुस्न की क़सम क़रीब आ जाओ
पुकारती है मोहब्बत ...
सु : ये प्यार जिसपे फ़रिश्तों को रश्क़ आता है
ख़ुदा भी हमपे मोहब्बत से मुस्कराता है
र : दिलों का मेल इबादत है कौन जानेगा
यही तो अस्ल हक़ीक़त है कौन मानेगा
सु : हमारा इश्क़ सलामत क़रीब आ जाओ
तुम्हीं तो हो ...