pushhp kee abhilaashhaa: chaah naheen main sur baalaa ke

Title:pushhp kee abhilaashhaa: chaah naheen main sur baalaa ke Movie:unknown Singer:unknown Music:unknown Lyricist:Makhanlal Chaturvedi

English Text
देवलिपि


पुष्प की अभिलाषा

चाह नहीं मैं सुर बाला के
गहनों में गूँधा जाऊं
चाह नहीं प्रेमी माला में बंध
प्यारी को ललचाऊं

चाह नहीं सम्राटों के
शव पर हे हरि डाला जाऊं
चाह नहीं देवों के शिर पर
चढ़ूँ भाग्य पर इठलाऊं

मुझे तोड़ लेना वन माली
उस पथ पर देना तुम फेंक
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पथ जायें वीर अनेक
जिस पथ जायें वीर अनेक