pyaar chaahiye mujhe jeene ke liye

Title:pyaar chaahiye mujhe jeene ke liye Movie:Manokamana Singer:Bappi Lahiri Music:Bappi Lahiri Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


प्यार चाहिये मुझे जीने के लिये
मुझ को हर घड़ी दीदार चाहिये
तुम्हारा प्यार चाहिये मुझे जीने के लिये

मेरे सिवा तुम और किसी को, दिल में न आने दोगी
फूलों की तो बात ही क्या है, काँटों के साथ चलोगी
तुम्हारा प्यार चाहिये मुझे जीने के लिये
दिन रात वफ़ा का इक़रार चाहिये
तुम्हारा प्यार चाहिये मुझे जीने के लिये

रूप रँग पे मरता आया, सदियों से यह ज़माना
मैं मन की सुंदरता देखूँ, प्यार का मैं दीवाना
तुम्हारा प्यार चाहिये मुझे जीने के लिये
तूफ़ां में बाहों की पतवार चाहिये
तुम्हारा प्यार चाहिये मुझे जीने के लिये