pyaar kee daastaan tum suno to kahen

Title:pyaar kee daastaan tum suno to kahen Movie:Faraar Singer:Lata Mangeshkar Music:Hemant Kumar Lyricist:Kaifi Azmi

English Text
देवलिपि


प्यार की दास्ताँ तुम सुनो तो कहें
क्या करेगा सुनके जहाँ, तुम सुनो तो कहें

दो दिलों के मिलने से सौ दिये जल जाते हैं
आर्ज़ू की मंज़िल तक रास्ते सब आते हैं
हम कहाँ से आए कहाँ, तुम सुनो तो कहें

बस यही तो पूछा था एक दिन कुछ शर्माके
क्यों गगन यूँ मिलता है इस ज़मीं से घबराके
हो गए सब अरमाँ जवाँ, तुम सुनो तो कहें