pyaar kee pyaas kyaa dharatee aur kyaa aakaash

Title:pyaar kee pyaas kyaa dharatee aur kyaa aakaash Movie:Pyar Ki Pyas Singer:Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar Music:Vasant Desai Lyricist:Bharat Vyas

English Text
देवलिपि


को : प्यार की प्यास प्यार की प्यास
र : क्या धरती और क्या आकाश सबको प्यार की प्यास
को : प्यार की प्यास प्यार की प्यास

ल : सरिता को सागर की प्यास
सागर में लहरों का वास
लहरें उठ-उठ जाना चाहें
पूनम के चंदा के पास
मन से मन को हर जीवन को -२
एक आस विश्वास
को : प्यार की प्यास प्यार की प्यास

र : पहली किरण को छूकर के
फूल चमन का खिल जाता है
एक प्यार के चुम्बन से
जड़ पत्थर भी हिल जाता है
ल : जुग-जुग के प्यासे चातक को -२
एक बूँद की आस
को : प्यार की प्यास प्यार की प्यास

ल : लाखों तारों की आँखें
रात को भर-भर आती हैं
भोर भए तो कलियों पर
शबनम झर-झर जाती है
प्राण का पतझड़ पल-पल ढूँढे -२
जीवन का मधुमास
को : प्यार की प्यास प्यार की प्यास

र : प्यासा-प्यासा जग सारा
प्यासी जग की हर धारा
महा प्यार की प्यास लिए
प्यासा खुद सृजनहारा
प्यास की धरती पर ईश्वर ने -२
लिखा सृष्टि इतिहास
को : प्यार की प्यास प्यार की प्यास