pyaar kee rut dorangee saajan

Title:pyaar kee rut dorangee saajan Movie:Apni Izzat Singer:Talat Mehmood, Madhubala Jhaveri Music:Hansraj Behl Lyricist:Asad Bhopali

English Text
देवलिपि


त:
प्यार की रुत दोरंगी साजन
मन में होली आँख में सावन -२

म:
प्यार की रुत दोरंगी साजन
मन में होली आँख में सावन -२

म:
प्यार सुहाना सपना भी है -२
प्यार का नाम तड़पना भी है
प्यार ही आहें प्यार ही धड़कन
मन में होली आँख में सावन -२

त:
तुझसे मिले बिन चैन न पायें -२
तू जो मिले तो हम खो जायें
जितना सोचें उतनी ही उल्झन
मन में होली आँख में सावन -२

म:
हूक उठे दिल बैठा जाये -२
कोई न जाने भाग पराये
अपने ही आँसू अपना ही दामन
म,त:
मन में होली आँख में सावन -२