pyaar kisee se kab hotaa hai

Title:pyaar kisee se kab hotaa hai Movie:Om Jai Jagadish Singer:Kavita Krishnamurthy, Chorus, Alka Yagnik, Udit Narayan, Sonu Nigam Music:Anu Malik Lyricist:Sameer

English Text
देवलिपि


प्यार किसी से कब होता है जब होना हो तब होता है
प्यार का क्या मतलब होता है
प्यार का मतलब रब रब रब रब रब होता है
प्यार किसी से ...

कोई महसूस करके तो देखे इसे
खूबसूरत से भी खूबसूरत है ये
खुश्बू बनके ये साँसों में घुल जाता है
दिल की बेचैनियों की ज़रूरत है ये
इसकी धड़कन अन्जानी सी इसका दर्द अजब होता है
प्यार का क्या मतलब ...

ना सुबह का पता ना खबर शाम की
इसकी चाहत में है बस नशा ही नशा
कोई माने ना माने मगर सच है ये
सबसे होती है इक बार ऐसी खता
इसकी प्यास पता चलती है जब होंठों पे लब होता है
प्यार का क्या मतलब ...