pyaas thee phir bhee taqaazaa na kiyaa

Title:pyaas thee phir bhee taqaazaa na kiyaa Movie:Aalingan/ The Embrace Singer:Manna De Music:Jaidev Lyricist:Jaan Nisar Akhtar

English Text
देवलिपि


प्यास थी फिर भी तक़ाज़ा न किया
जाने क्या सोचके ऐसा न किया

बढ़के हाथों पे उठा लेना था
तुझको सीने से लगा लेना था
तेरे होंठों से तेरे गालों से
मुझको हर रंग चुरा लेना था
जाने क्या सोचके ऐसा न किया

हाथ आँचल से जो टकरा जाता
एक रंगीन नशा सा छा जाता
तेरे सीने पे खुली ज़ुल्फ़ों को
चूम लेता तो क़रार आ जाता
जाने क्या सोचकर ऐसा न किया