-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:qasam kudaa kee yaqeen tumhen mohabbat hai Movie:Ek Musafir Ek Hasina Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:O P Nayyar Lyricist:S H Bihari
क़सम ख़ुदा की यक़ीन
आ : तुम्हें मोहब्बत है हमसे माना बताओ इसका सबूत क्या है -२
र : ये हाथ सीने पे रख के देखो न पूछो इसका सबूत क्या है
आ : तुम्हें मोहब्बत है ...
ये दिल की धड़कन ये सर्द आहें यही शिक़ायत है हर किसी को -२
नई बला को जब भी देखा तो प्यार करने लगे उसी से
नई भला इसमें बात क्या है कि ये फ़साना बहुत सुना है
र : ये हाथ सीने पे ...
आ : तुम्हें मोहब्बत है ...
र : जो आग सीने में है हमारे तुम्हारे होती तो जान लेते -२
बग़ैर कोई सबूत माँगे हमारी चाहत को मान लेते
तुम्हारी आँखों में काश होता हमारी आँखों में जो नशा है
ये हाथ सीने पे ...
आ : तुम्हें मोहब्बत है ...
यही नशा जो रहे हमेशा तो हम भी चाहत का जाम पी लें -२
ये दौर-ए-साग़र यूँ ही चलेगा तो ले के साक़ी का नाम पी लें
मगर ये हम पर क़रम की नज़रें बदल न जाएँगी क्या पता है
र : ये हाथ सीने पे ...
आ : तुम्हें मोहब्बत है ...
र : हमें तो साक़ी से वास्ता है सुराही बदले या जाम बदले -२
तेरे दीवाने कभी न बदलेंगे चाहे सारा निजाम बदले
तेरे ही क़दमों में जान देंगे ये दिल तुझे जब दे दिया है
आ : तुम्हें मोहब्बत है ...