-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
raajaa kee aayegee baaraat, rangeelee hogee raat
Title:raajaa kee aayegee baaraat, rangeelee hogee raat Movie:Aah Singer:Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh
राजा की आयेगी बारात, रंगीली होगी रात
मगन मैं नाचूंगी, हो मगन मैं नाचूंगी
राजा की आयेगी बारात ...
राजा के माथे तिलक लगेगा, (रानी के माथे सिन्दूर - २)
मैं भी अपने मन की आशा, (पूरी करूंगी ज़रूर - २)
मेंहदी से पीले होंगे हाथ, सहेलियों के साथ
मगन मैं नाचूंगी, हो मगन मैं नाचूंगी
राजा की आयेगी बारात ...
रानी के संग राजा डोले सजाते, (चले जाएंगे परदेस - २)
जब जब उनकी याद आयेगी, (दिल पे लगेगी ठेस - २)
नैनों से होगी बरसात, अन्धेरी होगी रात
मगन मैं नाचूंगी, हो मगन मैं नाचूंगी
राजा की आयेगी बारात ...