raam naam ghanashyaam

Title:raam naam ghanashyaam Movie:Yatrik Singer:Biren Bal Music:Pankaj Mullick Lyricist:B N Sharma

English Text
देवलिपि


राम नाम घनश्याम शिव नाम
हरि नाम सिमर दिन रात
(जनम सफल तू कर ले अपना) -२
मान ले मेरी बात
हरि नाम सिमर दिन रात
राम नाम घनश्याम ...

धन्य धन्य वो भूमी प्रभु ने
लिया जहाँ अवतार
धन्य है वो स्थान जहाँ
प्रभु-प्रेम का हो प्रचार
धन्य है तीरथ जिनकी जात्रा
मुक्ति की है बात
हरि नाम सिमर दिन रात
राम नाम घनश्याम ...

काम क्रोध मोह लोभ छोड़ कर
गान प्रभु का गा ले
मानुष तन जो पाया उसका
सच्चा लाभ उठा ले
जीवन ये अनमोल सी धारा
पल पल बीतत जात
हरि नाम सिमर दिन रात
राम नाम घनश्याम ...

पंच-पाण्डवों ने जिस पथ पे
किया महाप्रस्थान
उस पथ पे चलें जो भी प्राणी
उस का हो कल्याण
भूल जा तू जग की सब बातें
भूल ना पर ये बात
हरि नाम सिमर राम नाम सिमर
शिव नाम सिमर दिन रात
हरि नाम सिमर दिन रात