-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
raat aaee hai mere hamasafar tujhe kyaa kabar
Title:raat aaee hai mere hamasafar tujhe kyaa kabar Movie:Shart Singer:Chorus, Asha Bhonsle Music:Hemant Kumar Lyricist:Rajinder Krishan
रात आई है मोहब्बत की कहानी लेके
चाँद निकला है तमन्ना की जवानी लेके
दिन निकलते ही मुझे दूर कहीं जाना
आखिरी रात की आँखों में निशानी लेके
मेरे हमसफ़र तुझे क्या ख़बर
है चला किधर मेरा कारवाँ
जहाँ मौत ही के है रासते
नहीं ज़िंदगी का कोई निशाँ
है चला किधर मेरा कारवाँ
मेरे हमसफ़र ...
मेरी ज़िंदगी तो है रात भर
कोई बात सुन कोई बार कर
मेरी मौत मुझको बुला रही
ज़रा छेड़ दे कोई दास्ताँ
मेरे हमसफ़र ...
ज़रा और भी मेरे पास आ
मुझे देख देख के मुस्कुरा
घड़ी दो घड़ी की ये फ़ुरसतें
है लिखी नसीब में फिर कहाँ
जहाँ मौत ही के है रासते
नहीं ज़िंदगी का कोई निशाँ
है चला किधर मेरा कारवाँ
मेरे हमसफ़र ...