-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
raat bhee hai kuchh bheegee-bheegee
Title:raat bhee hai kuchh bheegee-bheegee Movie:Mujhe Jeene Do/ Cry for Life Singer:Lata Mangeshkar Music:Jaidev Lyricist:Sahir Ludhianvi
रात भी है कुछ भीगी-भीगी
चाँद भी है कुछ मद्धम-मद्धम
तुम आओ तो आँखें खोलें
सोई हुई पायल की छम छम
किसको बताएं कैसे बताएं
आज अजब है दिल का आलम
चैन भी है कुछ हल्का हल्का
दर्द भी है कुछ मद्धम मद्धम
छम-छम, छम-छम, छम-छम, छम-छम
तपते दिल पर यूं गिरती है
तेरी नज़र से प्यार की शबनम
जलते हुए जंगल पर जैसे
बरखा बरसे रुक-रुक थम-थम
छम-छम, छम-छम, छम-छम, छम-छम
होश में थोड़ी बेहोशी है
बेहोशी में होश है कम कम
तुझको पाने की कोशिश में
दोनों जहाँ से खो गए हम
छम-छम, छम-छम, छम-छम, छम-छम, रात ...