raat jaag ke nikaaloon tere intazaar men

Title:raat jaag ke nikaaloon tere intazaar men Movie:Shikast Singer:Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


रात जाग के निकालूँ तेरे इंतज़ार में
आँख चाँद से लगा लूँ तेरे इंतज़ार में

तू आजा तू आजा खुले हैं दिल के रास्ते
न पा सकूँ ना खो सकूँ मैं फिर भी तेरे वास्ते
दीप याद के जलाऊँ तेरे इंतज़ार में
रात जाग के निकालूँ ...

नज़र झुके ज़ुबाँ रुके हो जब भी तेरा सामना
न कह सकूँ न रह सकूँ पड़ा है दिल को थामना
चैन उम्र भर ना पाऊँ तेरे इंतज़ार में
रात जाग के निकालूँ ...