raat ke pichhale paharon men

Title:raat ke pichhale paharon men Movie:Anjali Singer:Asha Bhonsle Music:Jaidev Lyricist:Nyay Sharma

English Text
देवलिपि


रात के पिछले पहरों में
तुम क्या जानो हम क्यों रोए
रात के पिछले पहरों में

आँसू न थमे दुख सो न सका -२
थक हार के तारे भी सोए

बिरहा की घटाएँ ऐसी उठीं -२
बिन गरजे बादल बरस गए
ऐसे घनघोर अँधेरों में
हमने कितने मोती खोए

बेदर्दी तुम क्या समझोगे -२
क्या बीती थी अपने दिल पर
जब आग भरी बरसातों में
आँखों ने अंगारे बोए