raat ke sannaate men hamane kyaa kyaa dhokhe khaaye hain

Title:raat ke sannaate men hamane kyaa kyaa dhokhe khaaye hain Movie:Saugaat (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Jay-Vijay Lyricist:Qateel Shifai

English Text
देवलिपि


रात के सन्नाटे में हमने क्या क्या धोखे खाये हैं
अपना ही जब दिल धड़का तो हम समझे वो आये हैं

सूनी गलियाँ बन्द झरोखे या फिर ग़म के साये हैं
चाँद सितारे निकले हैं लेकिन मेरे लिये क्या लाये हैं

जिस दिन से तुम बिछड़ गये ये हाल है अपनी आँखों का
जैसे दो बादल सावन के आपस में टकराये हैं

अब तो राह न भूलोगे तुम अब तो हमसे आन मिलो
देखो हमने पलक पलक पर सौ सौ दीप जलाये हैं