-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:raat ko jee haay raat ko jee chamaken taaren Movie:Aag Singer:Mukesh, Shamshad Begum Music:Ram Ganguly Lyricist:Majrooh Sultanpuri
श : रात को जी हाय रात को जी चमकें तारें
देख बलम मोहे अँखियाँ मारे जी मैं मर गई रामा
मु : रात को जी हाय रात को जी चमकें तारें
पहलू में दिल मेरा पाँव पसारे जी मैं का करूँ रामा
श : रात को जी हाय रात को जी बोले पपिहरा
देख बलम मोरा डोले जियरा जी मैं मर गई रामा
मु : रात को जी हाय रात को जी बोले पपिहरा
भेद खोले तेरा-मेरा मेरा-तेरा जी मैं का करूँ रामा
श : रात को जी हाय रात को जी चमके चन्दा
जैसे बलम तेरे प्यार का फन्दा जी मैं मर गई रामा
मु : रात को ही हाय रात को जी चमके चन्दा
तेरे बिन पाए नहीं चैन यह बन्दा जी मैं का करूँ रामा
श : रात को जी हाय रात को जी उड़ते बादल
देख बलम मोरा छोड़ दे आँचल जी मैं मर गई रामा
मु : रात को ही हाय रात को जी उड़ते बादल
साथ हमारे गोरी चलो-चलो जी मैं का करूँ रामा