raat nasheelee rang rangeelee mast hawaa

Title:raat nasheelee rang rangeelee mast hawaa Movie:Chhoo Mantar Singer:Geeta Dutt Music:O P Nayyar Lyricist:Jaan Nisar Akhtar

English Text
देवलिपि


( रात नशीली रंग रंगीली मस्त हवा
जा मेरे चन्दा उनको कहीं से ढूँढ के ला
रात नशीली ) -२

उनके लिये ये रूप सुहाना प्यार की दौलत दिल का ख़ज़ाना -२
हँसना गाना और बल खाना -२
ज़ुल्फ़ महकती चाल बहकती शोख़ अदा

जा मेरे चन्दा उनको कहीं से ढूँढ के ला
रात नशीली
रात नशीली रंग रंगीली मस्त हवा
जा मेरे चन्दा उनको कहीं से ढूँढ के ला
रात नशीली

उनसे ये कहना चैन न आये याद तुम्हारी दिल को सताये -२
चंचल रैना बीती जाये -२
देख सजनवा प्यार का वादा भूल ना जा

जा मेरे चन्दा उनको कहीं से ढूँढ के ला
रात नशीली
रात नशीली रंग रंगीली मस्त हवा
जा मेरे चन्दा उनको कहीं से ढूँढ के ला
रात नशीली