-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
raat suhaanee jaag rahee hai dheere-dheere chupake-chupake
Title:raat suhaanee jaag rahee hai dheere-dheere chupake-chupake Movie:Jigri Dost Singer:Mohammad Rafi, Suman Kalyanpur Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi
रात सुहानी जाग रही है
धीरे-धीरे चुपके-चुपके चोरी-चोरी हो
प्रेम कहानी जाग रही है
धीरे-धीरे ...
चल रहे हैं जादू थम गया ज़माना
दिल चुरा रहा है ये समाँ सुहाना
पालकी चमन में फूलों की उतार के
ये बहार गा रही है गीत प्यार के ओ
और जवानी जाग रही है
धीरे-धीरे ...
चाँद कर रहा है प्यार के इशारे
ये हमारे नयना बन गए हैं तारे
नींद ने न आने की उठाई है क़सम ओ
नींद कैसे आए मन के द्वार पे सनम ओ
प्रीत दीवानी जाग रही है
धीरे-धीरे ...
एक पहेली तुम मुझसे पूछो
आ गए कहाँ हम ये किसी से पूछो
ये ज़मीन लग रही है आसमान सी
दिल की धड़कनों में पड़ गई है तान सी ओ
ज़िन्दगानी जाग रही है
धीरे-धीरे ...