-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
rahee hai daad talab unakee shokhiyaan hamase - - mukesh
Title:rahee hai daad talab unakee shokhiyaan hamase - - mukesh Movie:non-Film Singer:Mukesh Music:unknown Lyricist:Jaan Nisar Akhtar
रही है दाद तलब उनकी शोखियां हमसे
अदा शनास तो बहुत हैं मगर कहाँ हमसे
सुना दिये थे कभी कुछ गलत-सलत किस्से
वो आज तक हैं उसी तरह बदगुमां हमसे
ये कुंज क्यूँ ना ज़िआरत गहे मुहब्बत हो
मिले थे वो इन्ही पेड़ों के दर्मियां हमसे
हम ही को ज़ोक़-ए-नज़ारा नहीं रहा वरना
इशारे आज भी करती हैं खिड़कियां हमसे
हर एक नशे में तेरे बदन का खयाल
ना जाने टूट गई कई सुराहियां हमसे