-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
rah-e-ishq kee intehaan chaahataa hoon
Title:rah-e-ishq kee intehaan chaahataa hoon Movie:Kalaam-E-Mohabbat (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Allahuddin Khan Lyricist:Sant Darshan Singh Ji Maharaj
रह-ए-इश्क़ की इन्तेहाँ चाहता हूँ
जुनूँ सा कोई रहनुमा चाहता हूँ
जो इरफ़ान की ज़िंदगी को बढ़ा दे
मैं वो वादा-ए-जाँ-फ़िज़ा चाहता हूँ
मिटा कर मुझे आप में जज़्ब कर ले
बक़ा के लिये मैं फ़ना चाहता हूँ
बयाँ हाल-ए-दिल मैं करूँ क्यूँ ज़बाँ से
ख़ुदा जानता है मैं क्या चाहता हूँ
मेरे चारागर मैं हूँ बीमार तेरा
तेरे हाथ से ही शिफ़ा चाहता हूँ