rain gayee ab huaa saveraa

Title:rain gayee ab huaa saveraa Movie:Bhakt Surdas Singer:K L Saigal Music:Gyan Dutt Lyricist:D N Madhok

English Text
देवलिपि


रैन गयी अब हुआ सवेरा याद तेरी ने घेरा है (२)
रैन गयी अब हुआ सवेरा

तुमसे नैन लगाके साजन (२)
दुनिया से मुँह फेरा है
रैन गयी अब हुआ सवेरा

तुम तो दिल की धड़कन बनके दिल मे आके बैठ गये (२)
इस घर को जो खो बैठा है (२)
उस का कौन बसेरा है
रैन गयी अब हुआ सवेरा

मन के पँछी सोच-समझ ले वह जादू की नगरी है (२)
सम्भल सम्भल कर घर आना नज़रों ने जाल बखेरा है
रैन गयी अब हुआ सवेरा याद तेरी ने घेरा है
रैन गयी अब हुआ सवेरा