rang dil kee dhadakan bhee laatee to hogee

Title:rang dil kee dhadakan bhee laatee to hogee Movie:Patang Singer:Lata Mangeshkar Music:Chitragupt Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


रंग दिल की धड़कन भी लाती तो होगी
याद मेरी उनको भी आती तो होगी
रंग दिल की धड़कन ...

ओ ( प्यार की ख़ुश्बू कहाँ आती थी कलियों से
हो के आई है हवा भी उनकी गलियों से ) -२
छू के उनके दामन को आती तो होगी
रंग दिल की धड़कन ...

ओ ये बहारें ये समाँ सब उसके दम से है
वो पिया कुछ-कुछ ख़फ़ा रहता जो हमसे है
जान कुछ-कुछ उसकी भी जाती तो होगी
रंग दिल की धड़कन ...

( जा री ऐ तितली नगरिया पी की तू जाना
हो भला तेरा ख़बर कुछ उनकी ले आना ) -२
तू वहाँ पे वैसे भी जाती तो होगी
रंग दिल की धड़कन ...