-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
rangamahal ke das darawaaze sayyaan nikas gaye
Title:rangamahal ke das darawaaze sayyaan nikas gaye Movie:Satyam Shivam Sundaram Singer:Lata Mangeshkar, Bhupinder Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Vitthalbhai Patel
ल: रंगमहल के दस दरवाज़े -२
ना जाने कौन सी खिड़की खुली थी
सय्याँ निकस गये मैं ना लड़ी थी -२
सर को झुकाये मैं तो चुपके खड़ी थी
सय्याँ निकस गये मैं ना लड़ी थी -२
भु: पिया कौन गली गये श्याम -२
मोरी सुध ना लीन्हीं हाय राम
पिया कौन गली गये श्याम
ल: अंग मेरे गहने प्यासी उमरिया -२
जोगन हो गई मैं बिन सँवरिया
हाथों में मेरे मेहंदी रची थी
मेहंदी में मेरे अँसुवन की लड़ी थी
सय्याँ निकस गये मैं ना लड़ी थी -२
आऽ
छोड़ पिया घर नैहर जाऊँ -२
वंदे हरि अब सीश झुकाऊँ
कर सिंगार मैं दुल्हन बनी थी
ऐसी दुल्हन से कुँवारी भली थी
सय्याँ निकस गये मैं ना लड़ी थी -२