rangolee sajaao re teree paayal mere geet

Title:rangolee sajaao re teree paayal mere geet Movie:Rungoli/ A Colourful Pattern of Life Singer:Kishore Kumar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


( रंगोली सजाओ रे रंगोली सजाओ -२
तेरी पायल मेरे गीत आज बनेंगे दोनों मीत ) -२
रंगोली सजाओ ...

नील-गगन पर चमका तारा मैने समझा तेरा इशारा
बन गई धड़कन प्रेम-संदेसा शायद मुझको तूने पुकारा
तेरे दर पर लाई प्रीत -२
रंगोली सजाओ ...

दर्द के सुर में राग है मेरा प्यार की लय पर नाच है तेरा
जीवन बीना बाजे सुरीली जो सुर बोले नाम ले तेरा
अर्पण तुझ पर हर संगीत
रंगोली सजाओ ...