ranjish hee sahee dil hee dukhaane ke liye aa - mehdi hassan

Title:ranjish hee sahee dil hee dukhaane ke liye aa - mehdi hassan Movie:The Finest Ghazals of Mehdi Hassan (Non-Film) Singer:Mehdi Hasan Music:Nisar Bazmi Lyricist:Ahmed Faraz-Talib Baghpati

English Text
देवलिपि


रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिये आ
आ फिर से मुझे छोड़ के जाने के लिये आ

पहले से मरासिम ना सही फिर भी कभी तो
रस्म-ओ-रह-ए-दुनिया ही निभाने के लिये आ

माना के मुहब्बत का छुपाना है मुहब्बत
चुपके से किसी रोज़ जताने के लिये आ

कुछ तो मेरे पिंदार-ए-मुहब्बत का भरम रख
तू भी तो कभी मुझको मनाने के लिये आ

जैसे तुझे आते हैं, न आने के बहाने
ऐसे ही किसी रोज़ न जाने के लिये आ

अब तक दिल-ए-ख़ुशफ़हम को हैं तुझ से उम्मीदें
ये आख़िरी शम्में भी बुझाने के लिये आ

इक उम्र से हूँ लज़्ज़त-ए-गिरिया से भी महरूम
ऐ राहत-ए-जाँ मुझको रुलाने के लिये आ