-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
raqeebon se habeebon se tamaam aalam se miliegaa
Title:raqeebon se habeebon se tamaam aalam se miliegaa Movie:Lal Dupatta Malmal Ka Singer:Anuradha Paudwal, Suresh Wadkar Music:Anand, Milind Lyricist:Majrooh Sultanpuri
रक़ीबों से हबीबों से तमाम आलम से मिलिएगा
कभी फ़ुरसत मिले इनसे तो इक दिन हमसे मिलिएगा
हसीनों महज़बीनों से तमाम आलम से मिलिएगा
कभी फ़ुरसत मिले ...
वो एक दिन साथ देकर फिर वो अपना रास्ता लेगा
बहुत याद आएंगे हम जब किसी हमदम से मिलिएगा
हसीनों महज़बीनों से ...
मेरे अश्क़ों पे हँस देने की आदत भूल जाएगी
चमन में जब फ़ना होती हुई शबनम से मिलिएगा
रक़ीबों से ...
न देखा हो अगर बारिश में घर जलने का नज़ाअरा
कभी आकर हमारे दीदा-ए-पुरनम से मिलिएगा
हसीनों महज़बीनों से ...