-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
rimajhim rimajhim boondon se baaten
Title:rimajhim rimajhim boondon se baaten Movie:Thakshak Singer:Sujata Trivedi Music:A R Rahman Lyricist:Mehboob
रिमझिम रिमझिम बूँदों से बातें
भीगी भीगी भीगी जादू भरे लमहों की रातें
देखो करने लगी हूँ मैं बूँदों से बातें
मैंने पूछा बूँदों से
सच-सच बोलो है राज़ क्या
यूँ बरसे घटा किस ग़म में
कहने लगीं ये तो आँसू हैं
किसी की चाह में
ख़ुशियों के परवत की दीवानी वो
बरसे घटा मस्तानी वो
मुझ पे भी है दीवानापन किस का
सौंधी-सौंधी ख़ुश्बू है
रिमझिम-रिमझिम बूँदें गिरें
कैसी महक उठी है ज़मीं ये
बादल ने छलकाया है प्यार
देखो बेकरार ज़मीं पे
मुझ पे भी बरसाया है
मुझ को भी महकाया है
छलकाया प्यार किसी ने मुझ पे भी