roshan hai tere dam se duniyaa kaa pareekaanaa

Title:roshan hai tere dam se duniyaa kaa pareekaanaa Movie:Devdas Singer:Pahari Sanyal Music:Timir Baran Lyricist:Kedar Sharma

English Text
देवलिपि


रोशन है तेरे दम से दुनिया का परीख़ाना -३
अल्लाह तुझे रखे ओ जलवा रे जानाना -२
रोशन है तेरे दम से दुनिया का परीख़ाना
रोशन है तेरे दम से

क्या जलवागरी है ये ओ मस्त नज़र वाले -२
पैमाने के अन्दर है मयख़ाने का मयख़ाना -२

रोशन है तेरे दम से दुनिया का परीख़ाना
रोशन है तेरे दम से

ज़ाहिद के तास्सुब से सब क़फ़्र का बरपा है -२
वरना
बुतख़ाने में काबा है काबे में है बुतख़ाना -२

रोशन है तेरे दम से दुनिया का परीख़ाना
रोशन है तेरे दम से