rote rote guzar gayee raat

Title:rote rote guzar gayee raat Movie:Buzdil Singer:Lata Mangeshkar Music:S D Burman Lyricist:Kaifi Azmi

English Text
देवलिपि


रोते रोते गुज़र गयी
रोते रोते गुज़र गयी रात रे
आयी याद तेरी हर बात रे
रोते रोते गुज़र गयी

नींद भी मेरी न मेरी हो सकी
रोके शबनम भी न ये ग़म धो सकी
थी मैं तेरी पर न तेरी हो सकी
रोते रोते गुज़र गयी

ख़्वाब की दुनिया उजड़कर रह गयी
छीन ली सुरज ने घर की रोशनी
चाँद से होती है दूर अब चाँदनी
रोते रोते गुज़र गयी

प्यार की घड़ियाँ बहुत याद आयेंगी
याद आकर रात दिन तड़पायेंगी
तुमको ये तन्हाइयाँ डस जायेंगी
रोते रोते गुज़र गयी