roz akelee aae, roz akelee jaae

Title:roz akelee aae, roz akelee jaae Movie:Mere Apne Singer:Lata Mangeshkar Music:Salil Choudhary Lyricist:Gulzar

English Text
देवलिपि


रोज़ अकेली आए, रोज़ अकेली जाए -२
चाँद कटोरा लिए भिखारन रात
रोज़ अकेली आए, रोज़ अकेली जाए

मोतियों जैसे तारे, आँचल में हैं सारे -२
जाने ये फिर क्या माँगे भिखारन रात
रोज़ अकेली आए...

जोगन जैसी लागे, न सोए न जागे -२
गली-गली में जाए भिखारन रात
रोज़ अकेली आए...

रोज़ लगाए फेरा, है कोई नन्हा सवेरा -२
गोद में भर दो, आई भिखारन रात

रोज़ अकेली आए, रोज़ अकेली जाए -२
चाँद कटोरा लिए भिखारन रात
रोज़ अकेली आए, रोज़ बेचारी जाए