-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
rut phire par din hamaare
Title:rut phire par din hamaare Movie:Pyaasa Singer:Geeta Dutt Music:S D Burman Lyricist:Sahir Ludhianvi
रुत फिरे पर दिन हमारे, फिरे ना फिरे ना फिरे ना
रुत फिरे पर दिन हमारे
(धर्ति पे रंग छाया, दुनिया के भाग जागे
लेकिन वही अन्धेरा अब तक है अपने आगे)-२
रुत फिरे पर दिन हमारे ...
पहुँची ना अपनी नैय्या,अब तक किसी किनारे-२
कोई नहीं जो हमको अपनी तरफ़ पुकारे
(इस पार कुछ नहीं है उस पार कुछ नहीं है
अपने लिये सिवाए मझधार कुछ नहीं है)-२
रुत फिरे पर दिन हमारे ...