saanson men kabhee dil men kabhee

Title:saanson men kabhee dil men kabhee Movie:Parchhaiyyan Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:R D Burman Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


रफ़ी:
(साँसों में कभी दिल में कभी नज़रों में रहा करना
जग बैरी हो तो क्या तुम हम से वफ़ा करना)-२

आशा:
(जाने प्यार निभाना दीवाने दिल की लगी के)-२
क्या है मोहब्बत ज़माना हम से ये सीखे
प्यार हमने किया प्यार हमको सदा करना
साँसों में कभी दिल में कभी नज़रों में रहा करना
जग बैरी हो तो क्या तुम हम से वफ़ा करना

रफ़ी:
(आये ख़ुशियों का मौसम कि आये ग़म का महीना)-२
आशा:
तुम्हीं पे मरना तुम्हारे संग-संग है जीना
रफ़ी:
कभी होएँ ना जुदा बस इतनी दुआ करना

साँसों में कभी दिल में कभी नज़रों में रहा करना
आशा:
जग बैरी हो तो क्या तुम हम से वफ़ा करना
रफ़ी:
जग बैरी हो तो क्या
आशा:
तुम हम से वफ़ा करना