-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
saaqee kee har nigaah pe bal khaa ke pee gayaa - - rafi
Title:saaqee kee har nigaah pe bal khaa ke pee gayaa - - rafi Movie:non-Film Singer:Mohammad Rafi Music:Taj Ahmed Khan Lyricist:Jigar Moradabadi
साक़ी की हर निगाह पे बल खा के पी गया
लहरों से खेलता हुआ लहरा के पी गया
ज़ाहिद ये मेरी शोख़ी-ए-रिंदा न देखना
रहमत को बातों बातों में बहला के पी गया
ऐ रहमत-ए-तमाम मेरी हर ख़ता मुआफ़
मैं इन्तिहाँ-ए-शौक़ में घबरा के पी गया
कल मस्ती-ए-अजल मुझे जब याद आ गई
दुनिया-ए-ऐतबार को ठुकरा के पी गया