saaqee pe ilzaam na aaye

Title:saaqee pe ilzaam na aaye Movie:Live In Concert 2 (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Jigar Moradabadi

English Text
देवलिपि


साक़ी पे इल्ज़ाम न आये
चाहे मुझ तक जाम न आये

क़तरा क़तरा पिला न ऐ साक़ी
ओस से प्यास भी बुझी है कभी
साक़िया तश्नगी की ताब नहीं
ज़हर दे दे अगर शराब नहीं

तेरे सिवा जो की हो मुहब्बत
मेरी जवानी काम न आये

जिनके लिये तो मर भी गये हम
वो चल के दो गाम न आये

इश्क़ का सौदा इतना गराँ है
पूरे हमसे दाम न आये

मयख़ाने में सब ही तो आये
लेकिन जिगर का नाम न आये