-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
saavan aavan kah gae ho dil men samaa ke
Title:saavan aavan kah gae ho dil men samaa ke Movie:Kanhaiyya Singer:Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh
सावन आवन कह गए कर गए कौल अनेक
गिनते-गिनते घिस गई ऊँगलियों की रेख
हो दिल में समा के मिलने न आए
कैसे तुम अपने कैसे पराए
हो दिल में समा के ...
तुझे तारों ने देखा तुझे चन्दा ने देखा
इक हम ही अभागे तुझे हमने न देखा
मेरे सपनों में आए पर ऐसे न आए
हो दिल में समा के ...
तुझे अँखियाँ बुलाएँ सूनी रतियाँ बुलाएँ
आअके मिल जा कन्हैया हाय हम कैसे आएँ
मेरे नैना लगे ना जबसे नैना लगाए
हो दिल में समा के ...