-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
sach kahatee hai duniyaa isak pe jor naheen
Title:sach kahatee hai duniyaa isak pe jor naheen Movie:Ishq Par Zor Nahin Singer:Lata Mangeshkar Music:S D Burman Lyricist:Anand Bakshi
सच कहती है दुनिया इसक पे जोर नहीं
ये पक्का धागा है ये कच्ची डोर नहीं
इसक पे जोर नहीं -२
सच कहती है दुनिया इसक पे जोर नहीं
आ
आ
( झूठ है ये तो फिर जुलमी सँवरिया
खा के कसम मेरी बीच बजरिया ) -२
कह दे कोई और है तू मेरा चितचोर नहीं
सच कहती है दुनिया इसक पे जोर नहीं
( जो मिट जाये रे वो दाग नहीं ये
जो बुझ जाये वो आग नहीं ये ) -२
जो थम जाये वो ये घटा घनघोर नहीं
सच कहती है दुनिया इसक पे जोर नहीं
आ
आ
( हम दोनों इस प्रेम के रोगी
छोड़ के जग आ जा बन जायें जोगी ) -२
इस रोग की दुनिया में दवा कुछ और नहीं
सच कहती है दुनिया इसक पे जोर नहीं
इसक पे जोर नहीं -२
सच कहती है दुनिया इसक पे जोर नहीं
इसक पे जोर नहीं -२