-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
sadiyon se duniyaa men yahee to kissaa hai
Title:sadiyon se duniyaa men yahee to kissaa hai Movie:Biwi O Biwi Singer:Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Nida Fazli
सदियों से दुनिया में
यही तो किस्सा है
एक ही तो लड़की है
एक ही तो लड़का है
जब भी ये मिल गये, प्यार हो गया ...
मोहन की राधा है, मजनूँ की है लैला
हर युग में लगता है दिल वालों का मेला
एक से दो हुए, प्यार हो गया
सदियों से दुनिया में ...
पत्थर की मस्जिद हो, या चाँदी की मूरत
दुनिया में प्यार बिना, कोई नहीं तीरथ
दिल से दिल जब मिले, प्यार हो गया
सदियों से दुनिया में ...
सागर की ओर चले नदिया घूँघट खोले
भँवरा भी कलियों के आगे-पीछे डोले
फ़ासले कम हुए, प्यार हो गया
सदियों से दुनिया में ...