saiyaan, tere prem kee deewaanee ban aaee hoon

Title:saiyaan, tere prem kee deewaanee ban aaee hoon Movie:Bahut Din Huye Singer:Lata Mangeshkar Music:B S Kalla Lyricist:Pt Indra

English Text
देवलिपि


ओ सैयाँ, तेरे प्रेम की दीवानी बन आई हूँ
सैयाँ, तेरे प्रेम की दीवानी बन आई हूँ -३
मस्तानी बन आई हूँ
दीवानी बन आई हूँ

कैसी उदासी साजन मुख पर छाई
मन की बगिया रसिया क्यूँ मुरझाई -२
तेरी उमंगों की कहानी बन आई हूँ
मैं तेरी उमंगों की कहानी बन आई हूँ
दीवानी बन आई हूँ
सैयाँ, तेरे प्रेम की दीवानी बन आई हूँ

मन में समा जा मेरे सपनों के राजा
बन के नैनों का काजल नैनों में आ जा -२
राजा तेरे सपनों की रानी बन आई हूँ
दीवानी बन आई हूँ
सैयाँ, तेरे प्रेम की दीवानी बन आई हूँ