salaam-e-mohabbat kuchh aawaazon ke saaye

Title:salaam-e-mohabbat kuchh aawaazon ke saaye Movie:Salam-E-Mohabbat (Pakistani-Film) Singer:Chorus, Noorjahan Music:Khurshid Anwar Lyricist:Qateel Shifai

English Text
देवलिपि


को : सलाम-ए-मोहब्बत -३

कुछ आवाज़ों के साये
कुछ आवाज़ों के साये मेरी खोज में हैं
मैं इनसे भाग के जाऊँ कहाँ
मैं अपना आप छुपाऊँ कहाँ
कुछ आवाज़ों के साये

ये मेरे दिल की वीरानी
ये दर्द का गहरा सन्नाटा
झोँका भी चले तो शोर मचे
आँसू भी गिरे तो आये सदा
इस शोर मचाती वादी में
इस उजड़ी हुई आबादी में

कुछ आवाज़ों के साये
कुछ आवाज़ों के साये मेरी खोज में हैं
मैं इनसे भाग के जाऊँ कहाँ
मैं अपना आप छुपाऊँ कहाँ
कुछ आवाज़ों के साये

को : सलाम-ए-मोहब्बत -३

कल तक पाज़ेब छनकती थी
जिन रुकते भागते पाँवों की
अब क़ब्र बनी है आँखों में
उन जीते जागते ख़ाबों की
अब कोई सुहाना गीत नहीं
वो साज़ नहीं संगीत नहीं

कुछ आवाज़ों के साये
कुछ आवाज़ों के साये मेरी खोज में हैं
मैं इनसे भाग के जाऊँ कहाँ
मैं अपना आप छुपाऊँ कहाँ
कुछ आवाज़ों के साये -३