sarakaae liyo khatiyaa jaadaa lage

Title:sarakaae liyo khatiyaa jaadaa lage Movie:Raajaa Baabu Singer:Kumar Sanu, Poornima Music:Anand, Milind Lyricist:Sameer

English Text
देवलिपि


सरकाए लियो खटिया जाड़ा लगे
जाड़े में बलमा प्यारा लगे
सरकाए लियो तकिया जाड़ा लगे
जाड़े में बलमा ...

गरमी में माथे से टपके पसीना
भाए न बारिश का टिप टिप महीना
सुई चुभे या शोला सा भड़के
माने न बैरी जियरा मोरा धड़के
ठुकराए नहीं बतिया जाड़ा लगे
सरकाए लियो खटिया ...

पड़ने लगी है कड़ाके की सर्दी
कितना सताए है मौसम बेदर्दी
ऐसे में कैसे सहें हम जुदाई
बाहों में लेके ओढ़ा दो रजाई
तरसाए बैठी रतिया जाड़ा लगे
सरकाए लियो तकिया ...