-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:sau saal pahale mujhe tum se pyaar thaa Movie:Jab Pyar Kisi Se Hota Hai Singer:Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri
सौ साल पहले मुझे तुम से प्यार था
आज भी है और कल भी रहेगा
सदियों से तुझ से मिलने जिया बेक़रार था
आज भी है और कल भी रहेगा
तुम रूठा न करो मेरी जाँ मेरी जान निकल जाती है
तुम हँसती रहती हो तो इक बिजली सी चमक जाती है
मुझे जीते जी ओ दिलबर, तेरा इंतज़ार था
आज भी है और और कल भी रहेगा
सौ साल ...
इस दिल के तारों में मधुर झंकर तुम्ही से है
और यह हसीन जलवा यह मस्त बहार तुम्ही से है
दिल तो मेरा सनम, तेरा तलबगार था
आज भी है और और कल भी रेहेगा
सौ साल ...
इन प्यार की राहों में कहो तो अब दिल को लुटा दूँ मैं
ओ चाँदी के क़दमों में धड़कते दिल को बिछा दूँ मैं
तुझे मेरे जीवन पर सदा इख़्तियार था
आज भी है और और कल भी रेहेगा
सौ साल /...