seene men aag bhadakatee hai ai ishq hamen barabaad na kar

Title:seene men aag bhadakatee hai ai ishq hamen barabaad na kar Movie:Naach Singer:Mohammad Rafi, Suraiyya Music:Husnlal-Bhagatram Lyricist:Sarshar Sailani

English Text
देवलिपि


सु : सीने में आग भड़कती है आँखों से पानी बहता है
कुछ ऐसी चोट लगी दिल पर दिल रो-रो कर ये कहता है

ऐ इश्क़ हमें बरबाद न कर -४

दिल तोड़ के मन का मीत गया
हम हार गये ग़म जीत गया
ख़ुशियों का ज़माना बीत गया
ख़ुशियों का ज़माना याद न कर

र : ऐ इश्क़ हमें बरबाद न कर -२

क्यूँ रोते हैं दो दीवाने
बेदर्द ज़माना क्या जाने
बेदर्द ज़माने से ऐ दिल
उम्मीद न रख फ़रियाद न कर

सु : ऐ इश्क़ हमें बरबाद न कर -२

पहले तो क़फ़स में क़ैद किया
सैय्याद ने फिर ये हुक़्म दिया
होंठों को सी अश्क़ों को पी
आँसू न बहा फ़रियाद न कर

सु : ऐ इश्क़ हमें बरबाद न कर -४