-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:seene men sulagataa hai dil kaisee hai ye agan Movie:Laawaaris Singer:Alka Yagnik, Roop Kumar Rathod Music:Rajesh Roshan Lyricist:Javed Akhtar
सीने में सुलगता है दिल ग़म से पिघलता है दिल
जितने भी आँसू हैं बहे उतना ही जलता है दिल
कैसी है ये अगन कैसी है ये जलन
कैसी बारिश हुई जल गया है चमन
कैसा ये सितम हो गया पाया जिसे था वो खो गया
लगता है नसीब मेरा हमेशा के लिए सो गया
कैसी है ये अगन ...
मैं हूँ और यादों की हैं परछाईयां
ठोकरें हैं और हैं रुसवाईयां
दूर तक कुछ भी नज़र आता नहीं
हर तरफ़ फैली हैं बस तन्हाईयां
जलते थे जो मेरे लिए बुझ गए वो सारे दिये
तू ही ये बता दे ज़िंदगी कब तक कोई जिये
कैसी है ये अगन ...
छा गईं ग़म की घटाएं क्या करूं
रो रहीं हैं ये हवाएं क्या करूं
घोलती थीं रस जो कानों में कभी
खो गई हैं वो सदाएं क्या करूं
जाने अब जाना है कहां
आँखों में है जैसे धुआं
मिलते नहीं हैं रास्ते मिट गए सारे निशां
कैसी है ये अगन ...