-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
shaadee ke liye razaamand kar lee
Title:shaadee ke liye razaamand kar lee Movie:Devi Singer:Mohammad Rafi Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi
शादी के लिये रज़ामंद कर ली, रज़ामंद कर ली
मैं ने इक लड़की पसंद कर ली
ओ उड़ती चिड़िया पिंजरे में बंद कर ली
उड़ती चिड़िया पिंजरे में बंद कर ली
मैने इक ...
मेरी नज़रों ने हुस्न की, नाज़ुक बहारों को छू लिया
नाज़ है मुझको तक़दीर पर, मैने सितारों को छू लिया
मैने तो क़िस्मत, मैने तो क़िस्मत बुलंद कर ली
मैने इक ...
बनके भंवरा अब बाग में, कलियों के पिछे नहीं भागूंगा मैं
सांझ-सवेरे बस आज से, गलियों में अब नही झाँकूंगा मैं
नैनों की खिड़की, नैनों की खिड़की मैने बन्द कर ली
मैने इक ...