shabanam kyoon neer bahaaye - salam-e-mohabbat

Title:shabanam kyoon neer bahaaye - salam-e-mohabbat Movie:Salam-E-Mohabbat (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan Music:Khurshid Anwar Lyricist:Qateel Shifai

English Text
देवलिपि


शबनम क्यूँ नीर बहाये -२
दुखिया मैं हूँ और ये रोती जाये
शबनम क्यूँ नीर बहाये

फूलों में छुप छुप के शबनम -२
लाख बहाये नीर
रोने से तो बन नहीं सकती -२
बिगड़ी हुई तक़दीर
मैं जब रोई और भी दुख में खोई
जीवन भर का रोग है मेरा कौन इसे समझाये
शबनम क्यूँ नीर बहाये -२

सब दुनिया की रोशन आँखें -२
जिसके आगे माँद
अंधियारों में डूब गया वो -२
मेरे प्यार का चाँद
आँसू छलकें मैं झपकूँ जब पलकें
कितने दिये जलाये फिर भी ग़म की रात न जाये
शबनम क्यूँ नीर बहाये -२