-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
shab-e-gam subah ho gaee rote-rote
Title:shab-e-gam subah ho gaee rote-rote Movie:Bedardi Singer:Shamshad Begum Music:Roshan Lyricist:B R Sharma
शब-ए-ग़म सुबह हो गई रोते-रोते
कटी रात लेकिन कटी रोते-रोते
ख़्याल आ गया अपनी क़िस्मत का जिस दम
तो दिल को हँसी आ गई रोते-रोते
मुहब्बत को अन्धा किया आँसुओं ने
कि जाती रही रोशनी रोते-रोते
शमा की तरह अपने दिल की लगी भी
लगी हँसते-हँसते बुझी रोते-रोते