-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
shauq har rang rakeeb-e-sar-o-saamaan nikalaa - - ghulam ali
Title:shauq har rang rakeeb-e-sar-o-saamaan nikalaa - - ghulam ali Movie:non-Film Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Ghalib
शौक़ हर रंग रकीब-ए-सर-ओ-सामाँ निकला
क़ैस तस्वीर के पर्दे में भी उरियाँ निकला
ज़ख़्म ने दाद न दी तंगी-ए-दिल की या रब
तीर भी सीना-ए-बिस्मिल से पर-अफ़्शाँ निकला
बू-ए-गुल नाला-ए-दिल दूद-द-चराग़-ए-महफ़िल
जो तेरी बज़्म से निकला सो परीशाँ निकला
दिल-ए-हसरतज़दा था माइल-ए-लज़ात-ए-दर्द
काम यारों का ब-क़द्र-ए-लब-ओ-दन्दा निकला
है नौ-आमोज़-ए-फ़न हिम्मत-ए-दुश्वार पसन्द
सख़्त मुश्क़िल है कि यह काम भी आसाँ निकला
दिल में फिर गिरिये ने इक शोर उठाया ग़ालिब
आह जो क़तरा न निकला था सो तूफ़ाँ निकला